ePaper

मोईन अली ने जोफ्रा आर्चर को मौजूदा समय का सबसे तेज गेंदबाज बताया

Updated at : 01 Jun 2019 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
मोईन अली ने जोफ्रा आर्चर को मौजूदा समय का सबसे तेज गेंदबाज बताया

लंदन : इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टीम के साथी जोफ्रा आर्चर को की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जितने गेंदबाजों का सामना किया है उनमें जोफ्रा आर्चर की गति सबसे ज्यादा है और वह ‘अच्छे बल्लेबाजों को भी कुछ अलग’ करने के लिए मजबूर करते है. आर्चर ने विश्व […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टीम के साथी जोफ्रा आर्चर को की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जितने गेंदबाजों का सामना किया है उनमें जोफ्रा आर्चर की गति सबसे ज्यादा है और वह ‘अच्छे बल्लेबाजों को भी कुछ अलग’ करने के लिए मजबूर करते है.

आर्चर ने विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम में जगह बनायी और गुरुवार को टूर्नामेंट में शुरुआती मैच से पहले उन्होंने अपने करियर में सिर्फ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में उनकी गेंदबाजी की गति 94 मील प्रति घंटे तक पहुंची और उन्होंने एडिन मार्कराम, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रासी वान डर दुसेन का विकेट चटकाया.

आर्चर की तेजी से उठती गेंद पहले हाशिम अमला के हेलमेट से लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 207 रन पर समेट कर 104 रन से जीत दर्ज की.अली ने कहा, जोफ्रा शानदार गेंदबाज है. वह अच्छे बल्लेबाजों को भी कुछ अलग करने पर मजबूर करते है, इस गति के साथ वह अविश्वसनीय है.

मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है उसमें वह सबसे तेज गेंदबाज है. वह टीम को कुछ अलग देते है. वह कुछ रन लुटा भी दे तब भी हमारे लिए मैच विजेता खिलाड़ी है. उन्होंने कहा, उनके टीम में होने से बड़ा अंतर पैदा होता है. इंग्लैंड की टीम का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ तीन जून को नाटिंघम में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola