ePaper

केविन पीटरसन ने कहा, भारत और इंग्लैंड विश्वकप के प्रबल दावेदार

Updated at : 30 May 2019 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
केविन पीटरसन ने कहा, भारत और इंग्लैंड विश्वकप के प्रबल दावेदार

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के अनुसार मोर्गन की अगुवाई में टीम बदली -बदली नजर आ रही. उन्होंने कहा कि इस विश्वकप में इंग्लैंड और भारतीय टीम विश्व कप की प्रबल दावेदार हैं जबकि आस्ट्रेलिया ‘छुपी रूस्तम’ टीम हो सकती है तो ‘उलटफेर में माहिर ‘ वेस्टइंडीज की भी संभावना से इनकार […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के अनुसार मोर्गन की अगुवाई में टीम बदली -बदली नजर आ रही. उन्होंने कहा कि इस विश्वकप में इंग्लैंड और भारतीय टीम विश्व कप की प्रबल दावेदार हैं जबकि आस्ट्रेलिया ‘छुपी रूस्तम’ टीम हो सकती है तो ‘उलटफेर में माहिर ‘ वेस्टइंडीज की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता .

विजेता का कयास लगाने के सवाल पर पीटरसन ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन आस्ट्रेलिया छुपी रूस्तम है और वेस्टइंडीज उलटफेर कर सकती है .’ आईसीसी विश्व कप गुरूवार से शुरू हो रहा है जिसमें इंग्लैंड का सामना पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा . मोर्गन के साथ खेल चुके पीटरसन ने मौजूदा इंग्लैंड टीम का कायाकल्प करने के लिए मोर्गन की तारीफ की . उन्होंने कहा ,‘‘ इयोन मोर्गन ने टीम को बदल दिया . मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि मैं उनके साथ खेल चुका हूं .

हमने इस बारे में बात की है कि हमें सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा .’ उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर अच्छा लग रहा है . वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे हैं और उनमें नाकामी का खौफ नहीं है . उनकी नाकामी पर आलोचना नहीं की जाती .’ पीटरसन ने कहा ,‘‘ लोग पहले ही कह रहे हैं कि इंग्लैंड विश्व कप जीत रहा है . यही दिक्कत है . मैं मंगलवार को ही इंग्लैंड लौटा और मैंने दबाव देखा . मैं इस दबाव को झेल चुका हूं तो मैं समझ सकता हूं .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola