क्रिकेट से दूर रहकर अपने खेल का विश्लेषण करने का समय मिला : राहुल

कार्डिफ : भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कभी भी क्रिकेट से ब्रेक नहीं चाहते लेकिन टीवी चैट शो विवाद के कारण जबरन मिले इस ब्रेक के दौरान आत्ममंथन के मौके से उन्हें मजबूती से वापसी करने में मदद मिली . बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर उतरकर शतक जमाकर राहुल ने विश्व कप […]
कार्डिफ : भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कभी भी क्रिकेट से ब्रेक नहीं चाहते लेकिन टीवी चैट शो विवाद के कारण जबरन मिले इस ब्रेक के दौरान आत्ममंथन के मौके से उन्हें मजबूती से वापसी करने में मदद मिली . बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर उतरकर शतक जमाकर राहुल ने विश्व कप एकादश में अपना स्थान लगभग तय कर लिया है.
राहुल ने कहा ,‘‘ खेल से दूर रहकर खिलाड़ी को आत्ममंथन करने का मौका मिलता है और मुझे भी मिला .” उन्होंने कहा ,‘‘मैने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया . वह महत्वपूर्ण था क्योंकि लंबे समय से मैं बाहर ही था . इस तरह का ब्रेक मैं नहीं चाहता था लेकिन मैने उसका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










