ePaper

वर्ल्‍ड कप से पहले इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को रौंदा, चमके बेयरस्टो

Updated at : 15 May 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप से पहले इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को रौंदा, चमके बेयरस्टो

ब्रिस्टल : जानी बेयरस्‍टो के शतक की मदद से इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां बड़े स्कोर वाले तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. इंग्लैंड के सामने 359 रन का लक्ष्य था और उसने बेयरस्‍टो के 128 रन की मदद से चार विकेट खोकर इसे हासिल कर दिया. इसके साथ […]

विज्ञापन

ब्रिस्टल : जानी बेयरस्‍टो के शतक की मदद से इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां बड़े स्कोर वाले तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. इंग्लैंड के सामने 359 रन का लक्ष्य था और उसने बेयरस्‍टो के 128 रन की मदद से चार विकेट खोकर इसे हासिल कर दिया. इसके साथ ही उसने दिखाया कि उसकी टीम बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर सकती है. इंग्लैंड अमूमन पहले बल्लेबाजी करना पसंद करता है लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम को लक्ष्य का पीछा करने का अनुभव दिलाने के लिये पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया.

बेयरस्‍टो ने जैसन रॉय (76) के साथ पहले विकेट के लिये 159 रन की साझेदारी की. इन दोनों के अलावा जो रूट 43, मोईन अली ने नाबाद 46, बेन स्टोक्स ने 37 और मोर्गन ने नाबाद 17 रन बनाये जिससे इंग्लैंड ने 31 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया. इस जीत से इंग्लैंड ने पांच मैचों की शृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है.

इससे पहले पाकिस्तान ने इमाम उल हक (151) के करियर के सर्वोच्च स्कोर की मदद से नौ विकेट पर 358 रन बनाये थे. उनके अलावा आसिफ अली (52) की 50 रन तक पहुंचे थे. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 67 रन देकर चार विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola