ePaper

जोंटी रोड्स ने कहा, भारत के पास संतुलित टीम, लेकिन विश्व कप के लिये...

Updated at : 13 May 2019 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
जोंटी रोड्स ने कहा, भारत के पास संतुलित टीम, लेकिन विश्व कप के लिये...

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का कहना है कि भारत के पास भले ही शानदार 15 खिलाड़ी हों, लेकिन विश्व कप में कोई प्रबल दावेदार नहीं है और प्रारूप में बदलाव के कारण सभी के लिये रास्ते खुले हैं. विश्व कप 2019 राउंड राबिन प्रारूप में खेला जायेगा जिसमें सभी […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का कहना है कि भारत के पास भले ही शानदार 15 खिलाड़ी हों, लेकिन विश्व कप में कोई प्रबल दावेदार नहीं है और प्रारूप में बदलाव के कारण सभी के लिये रास्ते खुले हैं.

विश्व कप 2019 राउंड राबिन प्रारूप में खेला जायेगा जिसमें सभी दस टीमें एक दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. रोड्स ने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम संतुलित है, लेकिन बाकी टीमें भी पीछे नहीं है.

रोड्स ने कहा , भारत के पास भले ही 15 शानदार खिलाड़ी हों, लेकिन छह दूसरी टीमें भी पीछे नहीं है. विश्व कप में कुछ बेहद मजबूत टीमें है और हालात के अनुरूप अंतिम एकादश पर सब निर्भर करेगा. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पांच जून को साउथम्पटन में करेगी.

रोड्स ने कहा , भारत के पास अपार अनुभव है. जसप्रीत बुमराह जैसे युवा खिलाड़ी को भी डैथ ओवरों में गेंदबाजी का इतना अनुभव है. भारत के साथी ही शीर्ष छह टीमें भी प्रबल दावेदार होंगी. इनमें में वेस्टइंडीज की बात नहीं कर रहा). उसने फिर से अच्छा प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं है और प्रारुप को देखते हुए सभी के लिये रास्ते खुले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola