युवराज ने हार्दिक से कहा-अच्छा प्रदर्शन करोगे

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वनडे विश्व चैंपियन बनाने के नायक रहे युवराज सिंह को उम्मीद है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रही प्रतियोगिता में हरफनमौला हार्दिक पंड्या खास प्रदर्शन करेंगे. टेलीविजन शो पर महिला विरोधी टिप्पणियां करने के बाद निलंबन झेलने वाले हार्दिक ने शानदार वापसी की और […]
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वनडे विश्व चैंपियन बनाने के नायक रहे युवराज सिंह को उम्मीद है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रही प्रतियोगिता में हरफनमौला हार्दिक पंड्या खास प्रदर्शन करेंगे. टेलीविजन शो पर महिला विरोधी टिप्पणियां करने के बाद निलंबन झेलने वाले हार्दिक ने शानदार वापसी की और इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
युवराज को लगता है कि 50 ओवर के प्रारूप में हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भारत के लिए फायदेमंद होगी. इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा कि मैं हार्दिक बात कर रहा था, जहां मैंने उसे कहा कि तुम्हारे पास विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का मौका है.
युवराज ने कहा कि जाहिर है, वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है वह कमाल का है और मैं उम्मीद करूंगा कि वह इस फार्म को विश्व कप तक जारी रखे. वह बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा यह दबाव झेलने के बारे में है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




