एशेज के व्यस्त कार्यक्रम के कारण सभी मैच खेलना संभव नहीं : हेजलवुड

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ जोश हेजलवुड ने कहा कि इस साल होने वाली एशेज शृंखला के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण प्रत्येक तेज गेंदबाज के लिये हर टेस्ट मैच में खेलना असंभव होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम को एकदिवसीय विश्व कप के तुरंत बाद जो रूट की अगुवाई वाले इंग्लेंड के खिलाफ सात […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ जोश हेजलवुड ने कहा कि इस साल होने वाली एशेज शृंखला के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण प्रत्येक तेज गेंदबाज के लिये हर टेस्ट मैच में खेलना असंभव होगा.
ऑस्ट्रेलियाई टीम को एकदिवसीय विश्व कप के तुरंत बाद जो रूट की अगुवाई वाले इंग्लेंड के खिलाफ सात सप्ताह से भी कम समय में पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. हेजलवुड ने कहा कि इसका मतलब है कि मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स और उनके प्रत्येक टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम है.
हेजलवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, आखिरी चार टेस्ट मैच लगातार हैं. मुझे लगता है कि किसी भी तेज गेंदबाज के लिये इतने कड़े कार्यक्रम में सभी पांच टेस्ट मैचों में खेलना असंभव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










