विश्व कप में हर टीम के लिए खतरा होगा वेस्टइंडीज : ब्रावो

कराची : इंग्लैंड के खिलाफ चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को लगता है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरा होगी. ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्टइंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला […]
कराची : इंग्लैंड के खिलाफ चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को लगता है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरा होगी.
ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्टइंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में भी दिखता है. उन्होंने कहा, हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी है. उनके खेल में सुधार आ रहा है और मुझे लगता है कि विश्व कप में यह टीम दूसरी टीमों के लिए खतरा होगी.
ब्रावो ने कहा कि विश्व कप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा, कोई भी टीम किसी भी दिन अच्छा कर सकती है, लेकिन मैं वेस्टइंडीज के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं, क्योंकि हमारी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










