ICC ने अंबाती रायुडू को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया

दुबई : भारतीय गेंदबाज अंबाती रायुडू के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आईसीसी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया है.अंबाती रायुडू ने 14 दिन की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उसके खिलाफ यह कार्रवाई […]
दुबई : भारतीय गेंदबाज अंबाती रायुडू के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आईसीसी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया है.अंबाती रायुडू ने 14 दिन की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उसके खिलाफ यह कार्रवाई की. रायुडू के एक्शन की शिकायत 13 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान की गयी थी.
आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘ इस खिलाड़ी ने 14 दिन की समय सीमा के भीतर अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया लिहाजा उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है .’ गेंदबाजी एक्शन की वैधता संबंधी आईसीसी नियमों के प्रावधान 4 . 2 के तहत उन पर प्रतिबंध लगाया गया है .
आईसीसी ने कहा ,‘‘ उसकी जांच होने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा. उसे यह दिखाना होगा कि वह वैध एक्शन के साथ गेंदबाजी कर सकता है .’ रायुडू बीसीसीआई की सहमति से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकता है. रायुडू मूल रूप से बल्लेबाज है और वनडे क्रिकेट में अब तक 49 मैचों में सिर्फ 121 गेंद डाली है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




