हार्दिक पांड्या को एक और झटका, खार जिमखाना ने मानद सदस्यता वापिस ली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2019 4:28 PM

विज्ञापन

मुंबई : शहर के खार जिमखाना ने हरफनमौला हार्दिक पांड्या से क्लब की मानद् सदस्यता वापिस ले ली है. एक टीवी शो पर अश्लील बयानबाजी करने के लिये बीसीसीआई ने पांड्या और केएल राहुल को जांच होने तक निलंबित कर दिया है. खार जिमखाना के मानद् महासचिव गौरव कपाड़िया ने बताया, हार्दिक पांड्या को अक्टूबर […]

विज्ञापन

मुंबई : शहर के खार जिमखाना ने हरफनमौला हार्दिक पांड्या से क्लब की मानद् सदस्यता वापिस ले ली है. एक टीवी शो पर अश्लील बयानबाजी करने के लिये बीसीसीआई ने पांड्या और केएल राहुल को जांच होने तक निलंबित कर दिया है.

खार जिमखाना के मानद् महासचिव गौरव कपाड़िया ने बताया, हार्दिक पांड्या को अक्टूबर 2018 में तीन साल की मानद सदस्यता दी गई थी, लेकिन क्लब की प्रबंध समिति ने सोमवार की शाम को इसे वापिस लेने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि इस तरह की सदस्यता खिलाड़ियों को दी जाती है. खार जिमखाना मुंबई के सबसे उम्दा क्लबों में से एक है.

इसे भी पढ़ें…

हार्दिक पंड्या,केएल राहुल पर बैन का ख़तरा, पर ऐसा क्या कहा दोनों ने?

हार्दिक पंड्या की ‘हरकत’ पर क्या बोले विराट कोहली?

…जब हार्दिक पांड्या ने दिया पिता को सरप्राइज, देखें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola