ePaper

महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणी कर फंसे हार्दिक-राहुल, जांच होने तक निलंबित, नहीं खेल पायेंगे ODI सीरीज

Updated at : 11 Jan 2019 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणी कर फंसे हार्दिक-राहुल, जांच होने तक निलंबित, नहीं खेल पायेंगे ODI सीरीज

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को महिलाओं पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीओए प्रमुख विनोद राय ने दी.निलंबन के कारण पांड्‌या और राहुल कल से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को महिलाओं पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीओए प्रमुख विनोद राय ने दी.निलंबन के कारण पांड्‌या और राहुल कल से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी आपत्तिजनक टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था. उन्हें सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिए टीम में भी नहीं चुना गया था. प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, ‘‘पांड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है.’

महिला विरोधी टिप्पणी पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल, मांगी माफी, कही ये बात

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नये सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जो जांच करेगा वह बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाये रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है. कुछ का मानना है कि उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए क्योंकि स्वदेश में उनके खिलाफ लोगों का रवैया कड़ा हो सकता है जबकि बीसीसीआई के अधिकतर अधिकारी इसके खिलाफ हैं. ‘ अगर इन दोनों को आस्ट्रेलिया से स्वदेश बुलाया जाता है तो उनकी जगह ऋषभ पंत और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है. सूत्रों ने कहा, ‘‘अगर विजय शंकर, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे या ऋषभ पंत में किन्हीं दो को आस्ट्रेलिया भेजा जाता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी.’ यह फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना इडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है.

पांड्या और राहुल विवाद में बोले कोहली, महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है टीम

इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी.कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था.’ कार्यक्रम में की गयी इन दोनों की टिप्पणियों की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी निंदा की. उन्होंने इसे अनुचित बताया. पांड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है. राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे. कयास लगाये जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को मनोरंजन से जुड़़े कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola