#NZvSL : न्यूजीलैंड ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, चमके टेलर और निकोल्स

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेल्सन : अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (137) और हेनरी निकोल्स (नाबाद 124) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 154 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिवसीय मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 115 रन से हराकर शृंखला 3-0 से अपने नाम की. टॉस हार कर बल्लेबाजी […]

विज्ञापन

नेल्सन : अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (137) और हेनरी निकोल्स (नाबाद 124) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 154 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिवसीय मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 115 रन से हराकर शृंखला 3-0 से अपने नाम की.

विज्ञापन

टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में चार विकेट पर 364 रन बनाये जो नेल्सन के सैक्सटन ओवल मैदान में नया रिकार्ड है. श्रीलंका की टीम 41.4 ओवर में 249 रन पर आउट हो गयी. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर तक में टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो का विकेट गंवा दिया.

यह दोनों विकेट श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा (93 रन पर तीन विकेट) ने लिये. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (55) ने टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. विलियमसन के आउट होने के बाद टेलर और निकोल्स ने आतिशी बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें…

स्मिथ-वार्नर की वापसी पर सब कुछ अच्छा जाएगा, यह सोच ऑस्ट्रेलिया खुद के साथ कर रहा मजाक : वान

टेलर ने 131 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाये. निकोल्स ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 80 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलायी, लेकिन निरोशन डिक्वेला(46), धनंजय डिसिल्वा (36) और कुशल परेरा (43) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. कुशल मेंडिस बिना स्ट्राइक मिले ही रन आउट हो गये.

इसे भी पढ़ें…

ICC रैंकिंग में टॉप थ्री में पहुंचे ‘रन मशीन’ चेतेश्वर पुजारा, पंत ने लगायी 21 पायदान की छलांग, धौनी को पछाड़ा

पिछले मैच में आतिशी शतकीय पारी खेलने वाले तिसारा परेरा ने हालांकि टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गयी. परेरा ने 63 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बनाये. उन्होंने छठे विकेट के लिए धनुष्का गुणतिलका (31) के साथ 101 रन की साझेदारी की.

इसे भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर इमरान खान ने भारतीय टीम को दी बधाई

लॉकी फर्ग्यूशन (40 रन पर चार विकेट) की गेंद पर गुप्टिल ने एक हाथ से शानदार कैच लेकर तिसारा परेरा की पारी का अंत किया. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूशन ने चार और ईश सोढ़ी ने तीन विकेट लिये.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे बुमराह, न्यूजीलैंड दौरे में भी आराम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola