भारत से हार के बाद स्टीव वॉ और पोंटिंग ने फिंच को हटाने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2018 4:02 PM
मेलबर्न : पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ऑरोन फिंच को अंतिम एकादश में नहीं रखना चाहिए. वॉ और पोंटिंग दोनों ने लेग स्पिन ऑलराउंडर […]
मेलबर्न : पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ऑरोन फिंच को अंतिम एकादश में नहीं रखना चाहिए.
वॉ और पोंटिंग दोनों ने लेग स्पिन ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन को अंतिम एकादश में रखने की सिफारिश की. अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ ने एससीजी में अंतिम टेस्ट मैच के लिये अपनी पसंदीदा एकादश इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. वॉ के अनुसार मार्कस हैरिस और अनुभवी शॉन मार्श को पारी का आगाज करना चाहिए और उसके बाद उस्मान ख्वाजा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरें.
इसे भी पढ़ें…
स्मृति मंधाना बनी ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर’ और ‘वर्ष की वनडे क्रिकेटर’
इस पूर्व कप्तान को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें और उसके बाद कप्तान टिम पेन, लाबुशेन और मिशेल मार्श जिम्मेदारी संभाले. वॉ ने गेंदबाजी आक्रमण के लिये पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को चुना है.
इसे भी पढ़ें…
रोहित शर्मा को पत्नी रितिका ने नये साल पर दिया अनोखा गिफ्ट, बने पापा
वॉ के उत्तराधिकारी पोंटिंग का भी मानना है कि फिंच को हटाकर लाबुशेन को अंतिम एकादश में शामिल करने की जरूरत है. फिंच ने शृंखला में अभी 16 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये हैं. इनमें पर्थ में पहली पारी में बनाये गये 50 रन भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें…
हरमनप्रीत को आईसीसी महिला टी20 टीम की कमान
पोंटिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, मुझे लगता है कि लाबुशेन को सीधे अंतिम एकादश में शामिल कर देना चाहिए जिसका मतलब होगा कि फिंच मैच में नहीं खेलेंगे और उस्मान पारी का आगाज करेंगे. मेरी ऐसी राय है. उन्होंने कहा, लाबुशेन चौथे, हेड पांचवें और मिच मार्श छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम इस तरह से होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें…
पत्नी अनुष्का संग सिडनी में नया साल मनायेंगे विराट कोहली, शेयर की रोमांटिक तसवीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










