ePaper

प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी पर स्मिथ और वार्नर का स्वागत होगा : फिंच

Updated at : 28 Dec 2018 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी पर स्मिथ और वार्नर का स्वागत होगा : फिंच

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी पर उनका स्वागत होगा. स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट ने हाल में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में खुलकर बात की. इन दोनों ने कहा कि केपटाउन में इस घटना के पीछे वार्नर […]

विज्ञापन


मेलबर्न :
आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी पर उनका स्वागत होगा. स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट ने हाल में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में खुलकर बात की. इन दोनों ने कहा कि केपटाउन में इस घटना के पीछे वार्नर का हाथ था.

फिंच ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘जब डेवी और स्टीव आस्ट्रेलिया और अपने प्रांतों की तरफ से खेलने के हकदार बन जाएंगे तो मुझे लगता है कि उनका खुले दिल से स्वागत होगा.’ फिंच ने कहा कि वार्नर और स्मिथ को तीन महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए खुद को साबित करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ वह बीती बात है. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के सभी मानदंडों को पूरा करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola