ePaper

बोले कोहली- हमारे सभी बल्लेबाज अकेले दम पर जिता सकते हैं कोई भी मैच

Updated at : 05 Dec 2018 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
बोले कोहली- हमारे सभी बल्लेबाज अकेले दम पर जिता सकते हैं कोई भी मैच

एडीलेड : इस वक्त पूरे ऑस्ट्रेलिया का फोकस भारतीय कप्तान विराट कोहली पर है. इस बाद की जानकारी कोहली को है और वे इस मामले को तूल नहीं देना चाहते हैं. कोहली का मानना है कि उनके बारे में क्या बोला और लिखा जा रहा है, इस पर उनका बस नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का […]

विज्ञापन

एडीलेड : इस वक्त पूरे ऑस्ट्रेलिया का फोकस भारतीय कप्तान विराट कोहली पर है. इस बाद की जानकारी कोहली को है और वे इस मामले को तूल नहीं देना चाहते हैं. कोहली का मानना है कि उनके बारे में क्या बोला और लिखा जा रहा है, इस पर उनका बस नहीं है.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का शुरू ही से एक ही सवाल रहा है कि पिछले दौरे पर यहां 692 रन बनाने वाले कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाया जायेगा. पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इसे ज्यादा तूल नहीं देते.

उन्होंने कहा कि मैं इस हाइप को नहीं मानता. हमारे सभी बल्लेबाज अकेले दम पर कोई भी मैच जिता सकते हैं. मेरा 120 फीसदी यह मानना है और उन्हें भी खुद पर भरोसा है. बाहर लोग क्या सोचते हैं, वह हमारे नियंत्रण में नहीं है. मैं लोगों से यह नहीं कह सकता कि इस बारे में नहीं लिखे या बोले.

एडीलेड पर कोहली ने दो टेस्ट में तीन शतक जमाये हैं. उन्होंने इस बारे में कहा कि मुझे यह मैदान और यह शहर बहुत पसंद है. मुझे नहीं पता कि यह क्या जुड़ाव है लेकिन मुझे यहां आना अच्छा लगता है. हर क्रिकेटर का अपने देश के बाहर एक पसंदीदा मैदान होता है और मेरे लिये वह एडीलेड है. मैने यहां अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola