कोहली चुप रहते हैं तो होगी हैरानी : कमिन्स

मेलबर्न : विराट कोहली ने हाल में कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिये उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से […]
मेलबर्न : विराट कोहली ने हाल में कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिये उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए.
ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिये अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते. कमिन्स ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा, मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगी.
उन्होंने कहा, वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है. हम इसके लिये तैयार रहेंगे. हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है. हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










