ePaper

वेस्टइंडीज से पहला टी-20 आज, पिछले चार वर्ष से भारत को पहली जीत की तलाश, कोहली को तीन मैचों में आराम

Updated at : 04 Nov 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज से पहला टी-20 आज, पिछले चार वर्ष से भारत को पहली जीत की तलाश, कोहली को तीन मैचों में आराम

कोलकाता : भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धौनी के बिना रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 क्रिकेट मैच में उतरेगी, हालांकि कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘धौनी युग की समाप्ति’ मानने से इनकार किया है. दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धौनी को भारतीय टी-20 टीम से बाहर किये जाने के करीब […]

विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धौनी के बिना रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 क्रिकेट मैच में उतरेगी, हालांकि कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘धौनी युग की समाप्ति’ मानने से इनकार किया है.
दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धौनी को भारतीय टी-20 टीम से बाहर किये जाने के करीब एक सप्ताह बाद कोहली ने कहा था कि वह भारत की रणनीति का अभिन्न अंग हैं. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा कि धौनी के लिए टी-20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.
कोहली को तीन मैचों के लिए आराम दिया गया है. रोहित शर्मा उनकी गैर मौजूदगी में टी-20 टीम की अगुआई करेंगे. जेसन होल्डर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज में छह दिन के भीतर ही 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी. उसके बाद भारत ने पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज भी 3-1 से जीत ली.
कार्लोस ब्रेथवेट की अगुआई वाली कैरेबियाई टी-20 टीम को हराना हालांकि भारत के लिए आसान नहीं होगा. मेहमान टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगी. ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाकर 2016 में वेस्टइंडीज को दूसरा टी-20 विश्व कप दिलाया था. टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नियमित सितारों के बिना खेलने वाली वेस्टइंडीज टीम में डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2017 तक हुए आठ टी-20 मैचों में से पांच वेस्टइंडीज ने जीते हैं.
टीमें
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बूमराह, खलील अहमद और यजुवेंद्र चहल .
वेस्टइंडीज
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola