न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मकसूद पाकिस्तान टीम में, आमिर बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके जबकि वकास मकसूद ने अपनी जगह बरकरार रखी है. मकसूद पिछले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा थे. […]
विज्ञापन
कराची : बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके जबकि वकास मकसूद ने अपनी जगह बरकरार रखी है. मकसूद पिछले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा थे.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला में वह सीनियर टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. आमिर पिछले कुछ महीने से खराब फार्म का सामना कर रहे हैं . पहला टी20 मैच 31 अक्टूबर को अबु धाबी में खेला जायेगा. दूसरा दो नवंबर और तीसरा चार नवंबर को होगा.
पाकिस्तानी टीम : सरफराज अहमद (कप्तान) , फखर जमान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शानवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










