ePaper

टूटे हाथ से इस खिलाड़ी ने श्रीलंकाई शेरों को रौंदा

Updated at : 16 Sep 2018 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
टूटे हाथ से इस खिलाड़ी ने श्रीलंकाई शेरों को रौंदा

दुबई : तमीम इकबाल बल्लेबाजी के लिए उतरे, चोटिल हुए, अस्पताल गए, कलाई में फ्रैक्चर के साथ वापस लौटे और फिर बल्लेबाजी की और इस बार एक हाथ से. उनके इस साहसिक कदम की जमकर तारीफ हो रही है. डॉक्टरों ने तमीम को कह दिया था कि बायीं कलाई में फ्रैक्चर के कारण उनके लिए […]

विज्ञापन

दुबई : तमीम इकबाल बल्लेबाजी के लिए उतरे, चोटिल हुए, अस्पताल गए, कलाई में फ्रैक्चर के साथ वापस लौटे और फिर बल्लेबाजी की और इस बार एक हाथ से. उनके इस साहसिक कदम की जमकर तारीफ हो रही है.

डॉक्टरों ने तमीम को कह दिया था कि बायीं कलाई में फ्रैक्चर के कारण उनके लिए एशिया कप खत्म हो गया है लेकिन इसके घंटों बाद तमीम नौवां विकेट गिरने पर क्रीज पर उतरे और एक हाथ से बल्लेबाजी की. उन्होंने शतक जड़ने वाले मुशफिकुर रहीम के साथ बल्लेबाजी की और अंतिम विकेट के लिए 32 रन जोड़ने में मदद की जिससे उनकी टीम 261 रन बनाने में सफल रही और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की.

बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने शनिवार को मैच के बाद कहा, काफी दबाव था, दो विकेट जल्दी गिर गए और तमीम बल्लेबाजी नहीं कर सकता था. लेकिन दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला उसने किया. अगर वह बल्लेबाजी नहीं करना चाहता था तो कोई उस पर इसके लिए दबाव नहीं डाल सकता था.

कप्तान ने कहा कि तमीम का बाहर होना बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने साथ ही मुशफिकुर की पारी को अपने देश के क्रिकेटर की सर्वश्रेष्ठ पारी में से एक करार दिया. श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को अपनी टीम की बड़ी हार का मलाल है लेकिन उन्होंने भी तमीम की तारीफ की.

मैथ्यूज ने कहा, बल्लेबाजों ने आज निराश किया. लसिथ ने बेहतरीन गेंदबाजी की. तीन रन पर तीन विकेट और फिर हमने उन्हें वापसी करने दी. हमने कुछ अहम मैच टपकाए. उन्होंने कहा, इसके बावजूद इस विकेट पर 260 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था. यह काफी अच्छा खेल रही थी. हमने बल्लेबाजी करते हुए कुछ खराब फैसले किये.

मुशफिकुर ने 150 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 144 रन की पारी खेली. यह उनके करियर का छठा एकदिवसीय शतक है जिससे टीम 49.3 ओवर में 261 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 35.2 ओवर में 124 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola