एशिया कप : लसिथ मलिंगा की श्रीलंकाई टीम में वापसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 7:32 PM
कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आगामी एशिया कप क्रिकेट शृंखला के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. बार-बार चोटिल होने वाले 35 साल के इस गेंदबाज की लगभग एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है. उन्होंने पिछले साल सितंबर में भारत के खिलाफ […]
कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आगामी एशिया कप क्रिकेट शृंखला के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.
बार-बार चोटिल होने वाले 35 साल के इस गेंदबाज की लगभग एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है. उन्होंने पिछले साल सितंबर में भारत के खिलाफ अपना पिछला वनडे मैच खेला था. इस मैच में उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट लिया था. मलिंगा के नाम एकदिवसीय में 301 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 90 विकेट है.
टीम:एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, धनुष्का गुणाथिलका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










