कल से शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज, विराटसेना का पलड़ा भारी

Updated at : 11 Jul 2018 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
कल से शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज, विराटसेना का पलड़ा भारी

नाटिंघम : टी20 श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भी लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी जिसे अगले साल होने वाले विश्व कप की ‘रिहर्सल’ माना जा रहा है. अगला विश्व कप ब्रिटेन में 2019 में […]

विज्ञापन

नाटिंघम : टी20 श्रृंखला जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भी लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी जिसे अगले साल होने वाले विश्व कप की ‘रिहर्सल’ माना जा रहा है. अगला विश्व कप ब्रिटेन में 2019 में होना है लिहाजा इस श्रृंखला से विराट कोहली एंड कंपनी को हालात को आजमाने का सुनहरा मौका मिला है. अगले साल इसी दौरान विश्व कप होना है.

भारत ने टी20 श्रृंखला 2 – 1 से जीती. वहीं वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पिछली द्विपक्षीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 6- 0 से हराकर आत्मविश्वास से लबरेज होगी. इंग्लैंड ने पिछले कुछ अर्से में एक दिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जोस बटलर, जासन रॉय, एलेक्स हेल्स, जानी बेयरस्टा और इयोन मोर्गन फार्म में है और बेन स्टोक्स के रहते टीम काफी मजबूत लग रही है . विश्व कप 2015 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने 69 में से 46 वनडे मैच जीते हैं . उसे द्विपक्षीय श्रृंखला में भारत ने जनवरी 2017 में हराया था . भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व कप के मद्देनजर विभिन्न संयोजन आजमाने का भी मौका मिल जायेगा. के एल राहुल के उम्दा फार्म के कारण कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

राहुल ने आयरलैंड के खिलाफ 70 और पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाये थे. शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि राहुल तीसरे नंबर पर उतरेंगे. यही बल्लेबाजी क्रम रहने पर कोहली को चौथे नंबर पर उतरना होगा . इसके बाद सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी और हरफनमौला हार्दिक पांड्या उतरेंगे . गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो अंतिम एकादश में जगह पा सकते हैं . अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में सिद्धार्थ कौल या शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. भुवनेश्वर कुमार कमर में जकड़न से उबरने पर उमेश यादव के साथ नयी गेंद संभालेंगे . इंग्लैंड के हौसले आस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद बुलंद है. आईपीएल के स्टार रहे बटलर उस लय को कायम रखना चाहेंगे. वहीं जासन पावरप्ले का फायदा उठाना बखूबी जानते हैं . मध्यक्रम में टेस्ट कप्तान रूट और वनडे कप्तान मोर्गन होंगे. इंग्लैंड की टीम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप के बाद से 69 मैचों में से 31 बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है जिसमें से 23 मैच जीते हैं. इनमें से 11 मैचों में उसने 350 से अधिक और तीन में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है.

इंग्‍लैंड को वनडे शृंखला में रौंदकर भारत पहुंच सकता है आईसीसी टॉप रैंकिंग पर

टीमें :भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के एल राहुल, एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शरदुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार.
इंग्लैंड : ईयोन मोर्गन (कप्तान), जॉसन राय, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, मोईन अली, जो रूट, जैक बाल, टाम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद, डेविड विली, मार्क वुड । -मैच का समय : शाम पांच बजे से-
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola