VIDEO : सड़क पर कचरा फैलाने वाले को कोहली और अनुष्का ने कुछ यूं सिखाया सबक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2018 10:22 AM
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी आक्टिव रहते ही हैं और वीडियो शेयर करते रहते हैं. शनिवार को भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियों सामाज को जागरुक करने वाला है जिसमें कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी आक्टिव रहते ही हैं और वीडियो शेयर करते रहते हैं. शनिवार को भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियों सामाज को जागरुक करने वाला है जिसमें कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आ रहीं हैं. दरअसल , सोशल मीडिया पर शेयर किये इस वीडियो में अनुष्का सड़क पर कचरा फेंकने वाले लोगों से नाराज दिख रही हैं, जिसे कोहली ने शेयर किया है.
VIDEO
https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937?ref_src=twsrc%5Etfw
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपनी कार की शीशा नीचे करके बगल की कार में बैठे एक शख्स को सड़क पर कचरा फेंकने के लिए डांटतीं नजर आ रहीं हैं. अनुष्का इस वीडियो में कार में बैठे शख्स से कह रही हैं कि आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं ? आप इस तरह से प्लास्टिक की चीजें इधर-उधर नहीं फेंक सकते. यदि आपको कचरा फेंकना है तो डस्टबिन का प्रयोग करें.
इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए विराट ने लिखा कि रास्ते में हमें कुछ लोग सड़क पर चकरा फेंकते हुए नजर आये. लग्जरी कार में बैठकर भी लोगों के पास थोड़ी सी समझ नहीं है. क्या ये हमारे देश को साफ रखेंगे ? यदि आपको कोई ऐसा करते हुए दिखे तो उसके साथ यही कीजिए और सफाई को लेकर जागरुकता फैलाइए.. इसके अलावा कोहली ने एक अलग ट्वीट में सोशल मीडिया पर होने वाली तमाम बकवास को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की.
कोहली ने लिखा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिनमें इस तरह का साहसी काम करने की हिम्मत नहीं है और वो इस वीडियो का मजाक उड़ाएंगे. आज के दौर में लोगों के लिए सबकुछ मजाक (meme) हो गया है। शर्म की बात है!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










