ePaper

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ टॉप पर, विराट कोहली दूसरे स्‍थान पर बरकरार

Updated at : 04 Apr 2018 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ टॉप पर, विराट कोहली दूसरे स्‍थान पर बरकरार

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा आईसीसी की खिलाड़ियों की बुधवार को जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे और सातवें स्थान पर बरकरार हैं. कोहली के 912 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक पीछे हैं. पुजारा के 810 अंक हैं. गेंदबाजी […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा आईसीसी की खिलाड़ियों की बुधवार को जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे और सातवें स्थान पर बरकरार हैं.

कोहली के 912 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक पीछे हैं. पुजारा के 810 अंक हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह 803 अंक के साथ पांचवें पायदान पर हैं.

इसे भी पढ़ें…

जानें, बॉल टेंपरिंग मामले का खुलासा करने वाले शख्‍स को, कैमरामैन से कहा था ‘मैच में कुछ गड़बड़ है’

रविंद्र जडेजा ऑलरउंडरों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं. दक्षिण अफ्रीका के ऐडम मार्करम हालांकि टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही वर्ष में शानदार प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच क्राइस्टचर्च में ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट के बाद यह रैकिंग जारी की गई है.

जोहानिसबर्ग में चौथे और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर दक्षिण अफ्रीका की 492 रन की जीत के दौरान मार्करम ने 152 और 37 रन की पारी खेली थी जिससे वह छह स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए है.

इसे भी पढ़ें…

ball tampering : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोये वार्नर कहा, मुझे माफ करें, मैं अब कभी टीम के लिए नहीं खेल पाऊंगा

उन्होंने पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका ने शृंखला 3-1 से जीती. मार्करम के सलामी जोड़ीदार डीन एल्गर ने भी दूसरी पारी में 81 रन सहित 100 रन बनाए और उन्हें भी रैंकिंग में फायदा हुआ है.

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस पांच स्थान के फायदे 17 वें जबकि तेंबा बावुमा 12 स्थान के फायदे से 39 वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन आठ स्थान के फायदे से 53 वें पायदान पर हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह तीसरे नंबर पर हैं.

इसे भी पढ़ें…

क्‍या स्मिथ के आंसुओं में धुल जाएंगे बॉल टेंपरिंग के ‘पाप’?

गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है. मैच में 51 रन देकर नौ विकेट चटकाने वाले वर्नन फिलेंडर छह स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पहुंच गए हैं. कागिसो रबादा तीन रैंकिंग अंक और जोड़कर 902 अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें…

बॉल टेंपरिंग के बाद होटल में दोस्‍तों संग पार्टी कर रहे थे वॉर्नर, साथी क्रिकेटरों ने कहा, बाहर निकालो

मोर्ने मोर्कल अपने करियर में पहली बार 800 अंक के आंकड़े को छूने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं. जोहानिसबर्ग में नौ विकेट चटकाने वाले कमिंस ने 18 अंक की छलांग लगाई है. इंग्लैंड के खिलाफ मैन आफ द मैच बने न्यूजलैंड के टिम साउथी तीन स्थान के फायदे से 13 वें स्थान पर हैं.

स्टुअर्ट ब्राड पांच स्थान आगे बढ़कर 12 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस बीच न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इससे न्यूजीलैंड को एक लाख डालर का फायदा भी होगा क्योंकि तीन अप्रैल की कट आफ तारीख तक तीसरे स्थान पर रहने के लिए उसे आईसीसी से अब दो लाख डालर मिलेंगे. चौथे स्थान पर रहने से ऑस्ट्रेलिया को आधी राशि मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola