''हसीन'' आरोपों के बाद मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी, दिल्ली के लिए शुरू किया अभ्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2018 8:04 PM
नयी दिल्ली : मैदान की बाहर की गतिविधियों के कारण हाल के दिनों में विवादों में रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार को यहां आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए और अभ्यास शुरू किया. आईपीएल का आगामी सत्र सात अप्रैल से शुरू होगा. शामी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ […]
नयी दिल्ली : मैदान की बाहर की गतिविधियों के कारण हाल के दिनों में विवादों में रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार को यहां आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए और अभ्यास शुरू किया.
आईपीएल का आगामी सत्र सात अप्रैल से शुरू होगा. शामी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद दिल्ली से देहरादून जाते वक्त उनकी कार एक ट्रक की चपेट में आकर दूर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें उनके सिर में चोटें आयी.
इसे भी पढ़ें…
हसीन जहां को बीसीसीआई ने दिया करारा जवाब, शमी के खिलाफ जांच पर उठाया था सवाल
यहां केफिरोजशाह कोटला मैदान में उन्हें फिटनेस ड्रिल के साथ कैच लेने का अभ्यास करते हुए देखा गया. उनके सिर पर हालांकि अभी भी बैंड ऐड लगा था जिससे पता चलता है कि उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें…
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब पाकिस्तानियों से लगायी मदद की गुहार
मैदान के बाहर की गतिविधियों से ऐसा लग रहा था कि शमी आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे लेकिन बीसीसीआई से केन्द्रीय अनुबंध मिलने के बाद इसमें उनके खेलने पर मुहर लग गयी.
इसे भी पढ़ें…
शमी के एक्सीडेंट की खबर पाकर विचलित हुई हसीन जहां, बोली, पति की सलामती के लिए अल्लाह से करूंगी दुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










