Video : अरे!! छुट्टियों में यह क्या कर रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 12:14 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों छुट्टी पर हैं और अपने परिवार को समय दे रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय शृंखला खेल रही है, लेकिन धौनी और विराट कोहली को आराम दिया गया है. ‘कैप्टन कूल’ धौनी इस छुट्टी का पूरा आनंद […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों छुट्टी पर हैं और अपने परिवार को समय दे रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय शृंखला खेल रही है, लेकिन धौनी और विराट कोहली को आराम दिया गया है.
https://www.instagram.com/p/BgQGYLMnVpF/
‘कैप्टन कूल’ धौनी इस छुट्टी का पूरा आनंद उठा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सबसे पहले जीवा नजर आ रही हैं. फिर वह पापा धौनी की गोद में दिख रही हैं. वीडियो में महेंद्र सिंह धौनी साक्षी और जीवा के साथ हैं काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं. धौनी के फेवरेट कुत्ते भी वीडियो में उनके साथ दिख रहे हैं. धौनी उनके साथ खेल भी रहे हैं.
यह वीडियो धौनी के घर का है, जहां वे अपने गार्डन में बैठकर जिंदगी के मजे ले रहे हैं. धौनी ने बहुत समय बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कारण उनके कुछ फैन ने कमेंट किया है-थैंक्यू धौनी आपको इंस्टाग्राम की याद तो आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




