इस महिला खिलाड़ी ने टी-20 में बनाया सर्वाधिक चौकों का रिकार्ड

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने का नया रिकार्ड बनाया लेकिन उनकी दिलकश पारी के बावजूद इंग्लैंड की महिला टीम ने डेनिली वाइट के धमाकेदार शतक से तीसरे टी20 मैच में यहां चार विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला अपने नाम की. मूनी ने अपनी नाबाद 117 […]
कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने का नया रिकार्ड बनाया लेकिन उनकी दिलकश पारी के बावजूद इंग्लैंड की महिला टीम ने डेनिली वाइट के धमाकेदार शतक से तीसरे टी20 मैच में यहां चार विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला अपने नाम की.
मूनी ने अपनी नाबाद 117 रन की पारी में 19 चौके लगाये जो कि महिला और पुरुष दोनों वर्गों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकार्ड है. महिला क्रिकेट में इससे पहले का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग (18 चौके) के नाम पर था जबकि पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक पारी में सर्वाधिक चौके हर्शल गिब्स, आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल (तीनों 14) ने लगाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




