कल वनडे सीरीज में क्लीन स्विप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

कोलंबो : आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में कल उतरेगी तो उसका इरादा मेजबान का 5 – 0 से सूपड़ा साफ करने का होगा.भारत पहले ही टेस्ट श्रृंखला 3 – 0 से जीत चुका है और उसके दबदबे को देखते हुए लग रहा है कि […]
कोलंबो : आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में कल उतरेगी तो उसका इरादा मेजबान का 5 – 0 से सूपड़ा साफ करने का होगा.भारत पहले ही टेस्ट श्रृंखला 3 – 0 से जीत चुका है और उसके दबदबे को देखते हुए लग रहा है कि वनडे श्रृंखला भी 5 – 0 से अपने नाम कर लेगा. दूसरी ओर श्रीलंका पर भारत के हाथों लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला 5 – 0 से हारने का खतरा मंडरा रहा है.
आखिरी बार दोनों टीमों का सामना नवंबर 2014 में हुआ था जब श्रीलंकाई टीम 5 . 0 से हार गयी थी. उसके बाद से श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन ग्राफ गिरता ही गया है. वे 2019 विश्व कप के लिए स्वत: क्वालीफाई करने का मौका पहले ही गंवा चुके हैं क्योंकि इस श्रृंखला में दो मैच नहीं जीत सके.
VIDEO : पढ़ें, आखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेटर युवराज सिंह को भेजा पत्र
सचिन की 10 नंबर की जर्सी शार्दुल को दिये जाने से फैंस नाराज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




