क्रिकेटर उमेश यादव के फ्लैट में चोरी

नागपुर : अज्ञात चोर यहां भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के घर में घुसकर 45000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात सात से नौ बजे के बीच हुई जब यादव परिवार के लोग घर में नहीं थे.इंस्पेक्टर बीआर […]
नागपुर : अज्ञात चोर यहां भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के घर में घुसकर 45000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात सात से नौ बजे के बीच हुई जब यादव परिवार के लोग घर में नहीं थे.इंस्पेक्टर बीआर खंडाले ने बताया कि उमेश का यहां लक्ष्मीनगर क्षेत्र में एक इमारत के नौवें तल पर फ्लैट है.
उन्होंने कहा, ‘ ‘हमारे नियंत्रण कक्ष को मंगलवार सुबह लगभग साढे तीन बजे चोरी की सूचना मिली. ” चोर एक खिड़की को तोड़कर क्रिकेटर के घर में घुसे थे. पुलिस को संदेह है कि इम��रत के आठवें तल पर मरम्मत का काम कर रहे दो मजदूर चोरी में शामिल हो सकते हैं. खंडाले ने बताया कि इनमें से एक को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










