ePaper

मिताली राज के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्वकप में 1000 रन पूरे

Updated at : 16 Jul 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
मिताली राज के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्वकप में 1000 रन पूरे

डर्बी : महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरी करनेवाली पहली खिलाड़ी बनने के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मिताली ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में शानदार शतक जमाया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मिताली ने कल 123 […]

विज्ञापन

डर्बी : महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरी करनेवाली पहली खिलाड़ी बनने के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मिताली ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में शानदार शतक जमाया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

मिताली ने कल 123 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 109 रन बनाये. मिताली ने जैसे ही अपने स्‍कोर में 23 रन जोड़ा और वो विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गयीं. मिताली के नाम अब विश्‍वकप में 1086 रन पूरे हो गये हैं. विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्‍यूजीलैंड की दबोरा ऐन होकली के नाम है. होकली ने विश्वकप में सबसे अधिक 1501 रन बनाये हैं. जिसमें उनके दो शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल हैं. मिताली ने विश्वकप में 2 शतक और 9 अर्धशतक जमाये हैं.

सेमीफाइनल में पहुंचने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाईयों का तांता

* मिताली के सामने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका
मिताली राज महिला क्रिकेट में मिल का पत्‍थर साबित हो रही हैं. दो-दो बड़े वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगले मैच में अगर मिताली एक और अर्धशतक बनाती हैं तो वो अर्धशतक का अर्धशतक पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी. अभी मिताली के नाम 184 वनडे मैचों में 49 अर्धशतक हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है.
बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय कप्तान को अब अर्धशतकों का पचासा पूरा करने के लिए केवल एक अर्धशतक की जरूरत है. मिताली के बाद महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के मामले में इंग्लैंड के चार्लोट एडवर्ड्स (46) दूसरे स्थान पर हैं. चार्लोट के नाम पर हालांकि 50 से अधिक के सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है और एक अर्धशतक बनाने पर मिताली उनकी भी बराबरी कर लेगी.
मिताली के नाम पर 6 शतक भी दर्ज हैं और इस तरह से उन्होंने 54 बार 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है. चार्लोट ने नौ शतक लगाये हैं और वह 55 बार ऐसा कारनामा कर चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola