मनोरंजन कर का भुगतान नहीं करने पर IPL टीम ‘गुजरात लायंस” को नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजकोट : जिले के अधिकारियों ने आईपीएल क्रिकेट टीम ‘गुजरात लायंस’ को नोटिस जारी करके मालिकों से आईपीएल के पिछले सत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का मनोरंजन कर भरने को कहा. नोटिस में मालिकों से वर्तमान वर्ष के कर की गणना करने के लिए इस सत्र के लिए बिकी टिकटों की जानकारी देने को […]
विज्ञापन
राजकोट : जिले के अधिकारियों ने आईपीएल क्रिकेट टीम ‘गुजरात लायंस’ को नोटिस जारी करके मालिकों से आईपीएल के पिछले सत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का मनोरंजन कर भरने को कहा. नोटिस में मालिकों से वर्तमान वर्ष के कर की गणना करने के लिए इस सत्र के लिए बिकी टिकटों की जानकारी देने को कहा.
गुजरात लायंस ने हालिया संपन्न आईपीएल सत्र में यहां खांदेरी स्टेडियम में पांच मैच खेले थे. जिलाधिकारी विक्रांत पांडेय ने कहा, ‘‘हमने कुछ दिन पहले गुजरात लायंस को नोटिस जारी करके टीम मालिकों से इस साल बिकी टिकटों की जानकारियां देने और पिछले सत्र के लिए मनोरंजन कर का भुगतान करने को कहा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










