युवराज जिस तरह से गेंद को पीट रहा था, मुझे लगा मैं कोई क्लब क्रिकेटर हूं : कोहली

बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अपने पर से दबाव हटाने का श्रेय युवराज सिंह को देते हुए कहा कि उसे पूरे प्रवाह में बल्लेबाजी करते देख उन्हें क्लब के बल्लेबाज की तरह महसूस होने लगा. युवराज ने 32 गेंद में 53 रन बनाये जबकि […]
बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अपने पर से दबाव हटाने का श्रेय युवराज सिंह को देते हुए कहा कि उसे पूरे प्रवाह में बल्लेबाजी करते देख उन्हें क्लब के बल्लेबाज की तरह महसूस होने लगा.
युवराज ने 32 गेंद में 53 रन बनाये जबकि कोहली ने 68 गेंद में 81 रन की पारी खेली. कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ युवराज जिस तरह से गेंद को पीट रहा था, मुझे उसके सामने ऐसा लगा कि मैं कोई क्लब का बल्लेबाज हूं.” उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जब 50 तक पहुंचा तब तक खुलकर खेल नहीं पा रहा था. युवी के आने के बाद उसने मुझ पर से सारा दबाव हटा दिया. वह जिस तरह से खेल रहा था, इस तरह से वही खेल सकता है. उसने यार्कर पर भी चौके लगाये.”
मैदान के बाहर युवराज सिंह ने कुछ ऐसा किया कि जानकर आप रह जाएंगे दंग….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




