ePaper

नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश, Dhoni की टीम ने गोल्ड मेडलिस्ट को 1 करोड़ देने के साथ किया ये स्पेशल वादा

Updated at : 08 Aug 2021 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश, Dhoni की टीम ने गोल्ड मेडलिस्ट को 1 करोड़ देने के साथ किया ये स्पेशल वादा

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में 125 साल में भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Neeraj Chopra) ने पर पैसों की बरसात होने लगी है. गोल्डन बॉय को हरियाणा, पजांब, मणिपुर सरकार और BCCI ने अपना खजाना खोल दिया है.

विज्ञापन

टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics 2020) में भाला फेंक स्पर्धा के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Neeraj Chopra) पर इनामों की बारिश हो रही है. इस काम में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का नाम भी जुड़ गया है. इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. फ्रेंचाइजी ने उनके सम्मान में एक विशेष जर्सी बनाने का भी वादा किया है.

इससे पहले बीसीसीआई ने भी हर पदकधारी के लिए पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया.चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की गयी. ट्वीट में कहा गया कि नीरज शानदार उपलब्धि पर प्रशंसा और सम्मान के प्रतीक के रूप में, सीएसके नीरज को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दे रहा है. फ्रेंचाइजी नीरज के सम्मान में 8758 नंबर वाली एक विशेष जर्सी भी बनाएगी. एथलीट ने फ़ाइनल में 87.58 मीटर का विशाल थ्रो फेंकते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया. वह व्यक्तिगत रूप से ओलम्पिक गोल्ड मेडल वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

Also Read: Tokyo Olympics: गोल्ड जीतने के लिए नीरज चोपड़ा ने मोबाइल से भी बना ली थी दूरी, दो साल सोशल मीडिया से रहे दूर

बता दें कि भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को उनकी इस उपलब्धि के लिए शनिवार को कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों की घोषणा की गयी. हरियाणा छह करोड़ रुपये, पंजाब दो करोड़ रुपये, बीसीसीआइ और इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जायेगा. हरियाणा सरकार क्लास वन की नौकरी और सस्ती दरों पर प्लॉट भी देगा. चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं. हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola