टीम इंडिया की लगातार हार पर BCCI सख्त, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

Author Alok Pathak|Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम लगातार निराश करती आ रही है. पहले आयरलैंड से रिकॉर्ड हार और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी शिकस्त. कप्तान श्रेयर अय्यर सहित सभी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन पर भी समीक्षा की जाने की खबर है.

विज्ञापन

BCCI Performance Review : भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI हार की समीक्षा शुरू करने जा रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बताया कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा.

विज्ञापन

गंभीर आलोचना के दायरे में गौतम

टीम के कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि उनका कोच के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन टीम का हालिया प्रदर्शन खराब चलने की वजह से गंभीर की आलोचना हो रही है.

भारत की करारी हार लगातार

भारतीय टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी हार का सामना किया. अपने चौथे मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारत ने यह मैच 9 विकेट से इंग्लैंड की झोली में डाल दिया.

आयरलैंड की रिकॉर्ड जीत

इंग्लैंड के दौरे से पहले भारत ने छोटी और कमजोर टीमों में गिनी जाने वाली आयरलैंड के खिलाफ भी करारी शिकस्त का सामना किया. श्रेयस अय्यर को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गई थी. जिसके कारण हार के लिए जिम्मेदार उन्हें ठहराया जाने लगा. जून के आखिर में आयरलैंड से भारत ने दो मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. मेजबान आयरलैंड ने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड भी खड़ा कर लिया. इस सीरीज के पहले आयरलैंड ने भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज नहीं जीती थी.

इंग्लैंड के खिलाफ फिसड्डी रही टीम

भारत-इंग्लैंड के टी20 सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा. जिसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद अगले तीन मैचों में भारत को सीरीज बराबर करने के लिए दो मैच जीतने आवश्यक थे. इस उम्मीद पर भी टीम खरी नहीं उतर सकी और तीसरा मैच भी 125 रनों के भारी अंतर से हार बैठी. भारतीय बल्लेबाज 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गए. हार का सिलसिला इतने में ही नहीं थमा. सीरीज के चौथे मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों ने हथियार डाल दिए और यह मैच इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत लिया. इस सीरीज का पाँचवाँ और आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाना है.


SKY की जगह श्रेयस को मौका

इन दोनों सीरीज में हार इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके ठीक पहले सेलेक्टरों ने सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह न देकर श्रेयस अय्यर को मौका दिया था. साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 49 गेंदों पर 80 रन की बहुमूल्य पारी खेली. जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 158/7 तक पहुंच सका. लेकिन गेंदबाज खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 विकेट से यह मैच इंग्लैंड के पाले में चली गई.

पांचवां मैच शेष, बदलाव की उम्मीद

अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी टी20 मैच में भारतीय खेमे में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे. फिलहाल भारत की लगातार दो सीरीज में हार चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही भर-भरकर टीम को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola