Asian Games 2026: अभिषेक-ईशान ने टोक्यो से शेयर की साथ की तस्वीरें, शर्मा के सैंडल्स पर किशन का कमेंट हुआ वायरल
ईशान और अभिषेक (फोटो—इंस्टाग्राम)
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए टोक्यो पहुंचे अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. अभिषेक की जापानी सैंडल्स पर ईशान का कमेंट वायरल हो रहा है. भारत जापान के खिलाफ पहला टी20 खेलेगा.
Ishan Kishan Comment on Abhishek Sharma Sandals: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इस समय टोक्यो में हैं. एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच मस्ती का दौर भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के फुटवियर को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में कमेंट किया है.
अभिषेक की सैंडल्स पर ईशान का कमेंट
ईशान ने अभिषेक की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद शर्ट और नीली पैंट में नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने पैरों में पारंपरिक जापानी सैंडल पहनी हुई थी, जिसके सोल में हल्की हील भी दिखाई दे रही थी.
तस्वीर पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए ईशान ने लिखा, ‘नाइस सैंडल्स ब्रो.’ अभिषेक की यह तस्वीर टोक्यो पहुंचने के बाद एक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के बाहर की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींच रही है.
जापान के खिलाफ पहली बार उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगी. यह सीनियर पुरुष क्रिकेट में भारत और जापान के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक के अभियान की शुरुआत करेगी. भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को भी चार वरीय टीमों में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट
अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने मचाया था धमाल
टोक्यो पहुंचने से पहले अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से जमकर धूम मचाई थी. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया किया और अभिषेक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली. यह किसी टेस्ट खेलने वाले देश के बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक रहा. पूरी सीरीज में अभिषेक ने तीन पारियों में 229 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 269.41 रहा.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए