ePaper

Asia Cup Hockey 2022: आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर भारत ने पाकिस्तान से ड्रॉ खेला

Updated at : 23 May 2022 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup Hockey 2022: आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर भारत ने पाकिस्तान से ड्रॉ खेला

आखिरी क्षणों में भारतीय रक्षापंक्ति को एकाग्रता भंग होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया. गोल लाइन पर यशदीप सिवाच ने बचाव किया लेकिन राणा ने रिबाउंड पर गोल करके पाकिस्तान को बराबरी दिला दी.

विज्ञापन

गत चैम्पियन भारत ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट (Asia Cup Hockey 2022) में पूल ए के पहले मैच में पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ खेला. भारत ने नौवें मिनट में कार्ति सेल्वम के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी लेकिन पाकिस्तान के लिये अब्दुल राणा ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा. भारत का सामना मंगलवार को जापान से होगा.

कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल 9वें मिनट में दागा

पाकिस्तान को तीसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह गोल नहीं कर सके. कुछ सेकंड बाद भारत ने भी जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन नीलम संजीप सेस के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर अकमल हुसैन ने बचा लिया. भारत ने पाकिस्तानी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाये रखा और पहले क्वार्टर में दो और पेनल्टी कॉर्नर बनाये. कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल नौवें मिनट में किया.

Also Read: जानिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल गोलकीपर पंकज रजक के संघर्ष की कहानी

पाकिस्तान ने दूसरे हॉफ में आक्रामक हॉकी खेला

इस बीच पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सफलता नहीं मिली. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन ने शानदार बचाव करके पवन राजभर को गोल नहीं करने दिया. भारत को 21वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गया. हाफटाइम से दो मिनट पहले पाकिस्तान को बराबरी का गोल करने का मौका मिला लेकिन एक बार फिर उसका पेनल्टी कॉर्नर बर्बाद हुआ. दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने आक्रामक हॉकी खेली और तीसरा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन रिजवान अली का शॉट बाहर निकल गया. इसके कुछ मिनट बाद भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने अब्दुल राणा का करीबी शॉट बचाया और रिबाउंड पर अफराज को भी गोल नहीं करने दिया.

पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन का शानदार प्रदर्शन

भारत के लिये भी राजभर और उत्तम सिंह ने मौके बनाये लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन काफी मुस्तैद थे. आखिरी क्षणों में भारतीय रक्षापंक्ति को एकाग्रता भंग होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया. गोल लाइन पर यशदीप सिवाच ने बचाव किया लेकिन राणा ने रिबाउंड पर गोल करके पाकिस्तान को बराबरी दिला दी. दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने ओमान को 7-0 से , कोरिया ने बांग्लादेश को 6-1 से और जापान ने इंडोनेशिया को 9-0 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola