ePaper

खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे मेसी का वाइफ ने किया खास अंदाज में वेलकम, वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 13 Jul 2021 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे मेसी का वाइफ ने किया खास अंदाज में वेलकम, वीडियो हुआ वायरल

Copa America 2021 final, Lionel Messi, Messi Wife: रविवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में माराकाना स्टेडियम में आर्जेंटीना की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. आर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल में बार्जील को 1-0 से मात दी.

विज्ञापन

Copa America 2021 final, Lionel Messi, Messi Wife : अर्जेंटीना ने रविवार को फाइनल में नेमार-स्टारर ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका 2021 का खिताब जीता. इस खिताबी जीत के साथ ही मेसी की टीम ने अपने 28 साल लंबे ट्रॉफी के इंतजार को खत्म किया.अर्जेंटीना ने 28 साल बाद कोपा अमेरिका फुटबॉल खिताब पर कब्जा जमाया. खिताबी जीत के बाद सबसे ज्यादा कोई खुश सथा तो वह थें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi). वहीं स्वदेश लौटने के बाद मेसी के वाइफ ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी स्वदेश लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. वहीं मेसी की वाइफ एंटोनेला रक्कुजो (Antonela Roccuzzo) जीत के हीरो का स्वागत करने एयरपोर्ट पर ही पहुंची हुईं थीं. मेसी के आते ही एंटोनेला दौड़ कर उनके पास गयी और उन्हें गले लगा लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि मेसी ने जीत के बाद ग्राउंड से ही पत्नी एंटोनेला रक्कुजो (Antonela Roccuzzo) को वीडियो कॉल कर अपनी खुशी का इजहार भी किया था.

Also Read: Euro 2020: यूरो चैंपियन बनने के बाद जश्न मनाने में इटली फैंस भूले सबकुछ, 1 की मौत, 15 घायल

बता दें कि रविवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में माराकाना स्टेडियम में आर्जेंटीना की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. आर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल में बार्जील को 1-0 से मात दी. फाइनल मैच में एंजेल डि मारिया ने 22वें मिनट में ब्राजील के खिलाफ गोल दाग कर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी और ये बढ़त मैच के अंत तक कायम रही. अर्जेंटीना ने अपने 28 साल के लंबे खिताबी सूखे को समाप्त करने और अपना 15 वां कोपा अमेरिका खिताब हासिल करने के लिए अंतिम सीटी तक अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखने में कामयाबी हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola