South OTT Release: मार्च के आखिरी दिनों को बनाए शानदार, ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये फिल्में

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :27 Mar 2025 1:00 PM
विज्ञापन
South OTT Release

South OTT Release

South OTT Release: मार्च के आखिरी वीक को मजेदार बनाने के लिए ओटीटी पर देख डालें ये धमाकेदार साउथ फिल्में.

विज्ञापन

South OTT Release: ओटीटी पर दर्शकों को नई फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी पसंद है. बॉलीवुड, हॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में भी सबसे ज्यादा देखी जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको OTT पर मौजूद नई साउथ फिल्मों की लिस्ट देते हैं, जिसमें एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल तक का भरपूर मेल देखने को मिलेगा. यह फिल्में टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और मनोरमा मैक्स प्लेटफॉर्मपर उपलब्ध है. तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

अनपोडु कनमनी (Anpodu Kanmani)

लिजो थॉमस की निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी पत्थर की खदान में काम करने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी पर केंद्रित है. हंसी और इमोशन के साथ इस फिल्म में प्यार, शादी, पुरानी परंपरा और आज के युग के बीच टकराव पैदा करती है. फिल्म में अर्जुन अशोकन, अनघा नारायणन और अल्थफ सलीम लीड रोल में हैं. यह फिल्म 26 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है.

पेनकिल (Painkill)

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फिल्म एक दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर केंद्रित है, जो एक साधारण जीवन जीता है. लेकिन अपनी निजी परेशानियों को ठीक करने के लिए एक झुठी मेंटल हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाता है. इस बीच वह एक ऐसी लड़की से मिलता है, जो अपने परिवार में शादी के दबाव से बचना चाहती है. इस फिल्म में अनस्वरा राजन, लिजो जोस पेलिसरी, साजिन गोपू और रियाज खान कलाकार है. मनोरमा मैक्स पर यह फिल्म जल्द ही रिलीज हो जाएगी.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी (Officer on Duty)

ऑफिसर ऑन ड्यूटी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर पर केंद्रित है, जो ड्रग तस्करी और सेक्स रैकेट की खतरनाक लड़ाई में चला जाता है और खुलासे करते वक्त वह जोखिम में पड़ जाता है, जिसकी वजह से उसका परिवार और करियर मुसीबत में फंस जाता है. कुंचाको बोबन, प्रियामणि, जगदीश, विशाक नायर जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे.

पोनमैन (Ponman)

यह डार्क कॉमेडी फिल्म जियो हॉटस्टार पर 14 मार्च को रिलीज हुई है. इस फिल्म में एक ज्वेलरी बिक्री एजेंट की कहानी है, जो एक दुल्हन के परिवार को सोने की ज्वेलरी उधार में दे देता है और उम्मीद करता है कि शादी बाद उसे पैसे मिल जाएंगे. दहेज, पैसे का दबाव और समाज के मुद्दों पर यह फिल्म बनाई गई है. इसमें बेसिल जोसेफ, साजिन गोपू और लिजोमोल जैसे कलाकार शामिल है.

यह पढ़े: Friday OTT Release: मार्च के आखिरी शुक्रवार को लगेगा इन धमाकेदार फिल्मों-सीरीज का मेला, लिस्ट पर डालें नजर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola