‘पाकिस्तान ज्यादा देर तक…’ IPL 2025 निलंबन पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, BCCI के निर्णय को ठहराया सही

Updated:
विज्ञापन

Sourav Ganguly Comment on IPL 2025 Suspension. Image: Social Media/X

Sourav Ganguly Comment on IPL 2025 Suspension: पाकिस्तान की ओर से भारत पर हवाई हमलों के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच पहली पारी में ही रद्द कर दिया गया. इसके बाद BCCI ने IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हालात को देखते हुए BCCI के फैसले को सही ठहराते हुए जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Sourav Ganguly Comment on IPL 2025 Suspension: पाकिस्तान की ओर से भारत के ऊपर हवाई हमलों की वजह से सुरक्षा कारणों से गुरुवार को धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को पहली पारी के दौरान ही रद्द कर दिया गया. दर्शकों को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा गया और दोनों टीमों को होटल में वापस भेज दिया गया. इसके बाद शुक्रवार दोपहर, BCCI ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण IPL 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए निलंबित किया जा रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को निलंबित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

सौरव गांगुली ने कहा, “देश में युद्ध जैसे हालात हैं और BCCI को यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि इसमें कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. उम्मीद है कि IPL जल्द ही फिर से शुरू होगा क्योंकि टूर्नामेंट का एक अहम चरण अब आने वाला है.” उन्होंने आगे कहा, “BCCI को यह कदम उठाना पड़ा, खासकर धर्मशाला, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जयपुर जैसे स्थानों को देखते हुए. ये सभी IPL के आयोजन स्थल हैं. जो स्थिति कल रात बनी, उसके अनुसार यह जरूरी हो गया था. समय के साथ सब बेहतर होगा और मैच भी फिर से होंगे. BCCI पूरे IPL को पूरा करेगा और यह स्थिति जल्द ही समाप्त हो जाएगी, क्योंकि पाकिस्तान ज्यादा देर तक दबाव नहीं झेल पाएगा.”

पाकिस्तान के हवाई हमलों की वजह से भारत के उत्तरी क्षेत्र के अधिकतम एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है. इस वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ी धर्मशाला में फंसे हुए थे. हालांकि भारतीय बोर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और पूरे ब्रॉडकास्ट क्रू को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की. 9 मई की रात में खिलाड़ी सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए. आईपीएल ने इसके लिए भारतीय रेलवे को भी धन्यवाद दिया. 

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य हालात काफी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से 7-8 मई की रात से लगातार रात में भारत के ऊपर ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं. यह गतिविधि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हुई है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमले कर आतंकवादियों को हताहत किया था. आपकों बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह परिस्थिति तब उतपन्न हुई, जब पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 आम भारतीय पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल होस्ट करेगा भारत, ICC बैठक में हुई चर्चा

2025 का पहला, 6 गेंदों पर 6 छक्के, ऋषि पटेल की बल्लेबाजी का तूफान, Video

दुबई में नहीं होगा PSL! क्या BCCI ने कर दिया बड़ा खेल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola