ePaper

पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में जीजा ने साली की हत्या की, शव को सीमावर्ती ओड़िशा के जंगल में फेंका, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 06 Jun 2021 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में जीजा ने साली की हत्या की, शव को सीमावर्ती ओड़िशा के जंगल में फेंका, पढ़ें पूरी खबर

Jharkhand Crime News (किरीबुरू, पश्चिमी सिंहभूम) : झारखंड के कोल्हान क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरु थाना के प्रोस्पेक्टिंग निवासी जीजा रूप सिंह सिधू ने मुर्गापाड़ा हाटिंग निवासी18 वर्षीय साली मरियम हस्सा की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी जीजा ने साली का शव किरीबुरु के सीमावर्ती ओड़िशा क्षेत्र के जंगल स्थित गहरी खाई में फेंक दिया. वहीं, सास फुलमनी हस्सा के साथ दुष्कर्म कर उसके हाथ को गमछा से बांध दिया.

इस दौरान किसी तरह फुलमनी ने गमछे से बंधे हाथ को खोलकर अपने घर पहुंची और किरीबुरू पश्चिम की मुखिया पार्वती को बतायी. जानकारी मिलते ही तत्काल इसकी जानकारी किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार को दी गयी. थाना प्रभारी ने फुलमनी व अन्य के साथ जंगल की ओर गये, लेकिन अंधेरा होने तथा गहरी खाई में शव को फेंके जाने की वजह से वहां तक पहुंचा मुश्किल था जिस वजह से सभी वापस लौट आये.

क्या है पूरा मामला

मृतक मरियम की मां फुलमनी हस्सा ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी दिव्या हस्सा से रूप सिंह सिधू की शादी हुई थी. जिससे एक बेटा भी है. बेटी दिव्या की मौत सात-आठ साल पूर्व बीमारी की वजह से हो गयी थी. इसके बाद दामाद रूप सिंह सिधू का ससुराल में आना-जाना लगा रहता था और अधिक समय तक यहीं पर रहता रहता था. रविवार को दामाद के साथ खुद और एक बेटी मरियम ओड़िशा के सीमाक्षेत्र के जंगल में जंगली छत्तू (मशरूम) व कुरकुट्टी (लाल चिंटा) लेने गये थे.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime News : साइबर क्रिमिनल का सेफ जोन बना देवघर, कस्टमर सर्विस ऑफिसर बन कर लोगों को बनाते ठगी का शिकार

मशरूम और कुरकुट्टी लेकर जंगल से घर वापस आ रहे थे, तभी वह दामाद और बेटी मरियम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद रूप सिंह सिधू ने बेटी मरियम को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गला काट दिया. इसके बाद मेरे साथ यानी सास फुलमनी के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद उसने फुलमनी के दोनों हाथ गमछे से बांध दिया और बेटी मरियम का शव को घसीटते हुए जंगल के रास्ते गहरी खाई की तरफ ले जाकर खाई में फेंक दिया.

इसी बीच मौका पाकर वह बंधे गमछे से अपना हाथ छुड़ा कर वह जंगल से भागकर किरीबुरु स्थित अपने घर पहुंची एंव घटना की जानकारी सबसे पहले मुखिया व अन्य लोगों को दी. फुलमनी की शिकायत के बाद किरीबुरु थाना प्रभारी, मुखिया, पंसस व दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल स्थित जंगल में गये जहां मरियम की शव को घटनास्थल से घसीट कर कुछ दूर स्थित लगभग 200 फीट गहरे खाई में फेके जाने का प्रमाण दिखा, लेकिन गहरे खाई के नीचे तक नहीं पहुंच पाने की वजह से शव को बरामद नहीं किया जा सका. इस घटना की सूचना किरीबुरू पुलिस ने ओड़िशा के बोलानी पुलिस को दी, ताकि शव को खोजने में मदद मिल सके.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola