School Closed: शीतलहर और ठंड का कहर, झारखंड में सभी स्कूलें 8 जनवरी तक बंद

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में ठंड के कारण स्कूल बंद, फोटो AI

School Closed: झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और राज्य के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. शीतलहर और ठंड के कारण झारखंड में 8 जनवरी तक सभी स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया.

विज्ञापन

School Closed: ठंड और शीतलहर के प्रभाव के कारण झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों को 6 से 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया है. सरकार के अपर सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है, शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों में 6 से 8 जनवरी तक के लिए प्री नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी.

शिक्षकों को जाना होगा स्कूल

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूल केवल बच्चों के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी स्कूल जाएंगे. साथ ही इस अवधि में स्कूल में अगर प्री बोर्ड की परीक्षा आयोजित है, तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा के संचालन के बारे में निर्णय कर सकते हैं.

लोहरदगा में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, लोहरदगा में राज्य का सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गुमला में 4.1 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण पारे में गिरावट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, क्षोभमंडल के निचले स्तरों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण पारे में गिरावट आई है. राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड के अन्य जिले जहां तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, उनमें बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और पलामू शामिल हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola