सारण में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, मृतका के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2022 6:08 PM
सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा सिसवाजान में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. घटना के बाद सभी ससुराल वाले फरार हैं. मृतका के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा सिसवाजान में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. घटना के बाद सभी ससुराल वाले फरार हैं. मृतका के पिता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी वीरेंद्र राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति, ससुर, देवर, ननद सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है. वे अपनी पुत्री राजमुनी देवी की शादी कटसा सिसवाजान निवासी जययाल राय के पुत्र जितेंद्र राय से 11 मई, 2017 को धूमधाम से की थी. मृतका के पिता का कहना है कि दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी है.
आरोप है कि शादी के दो दिन बाद जब मेरा बेटा सोनू राय बेटी की ससुराल गया तो मेरी पुत्री बोली कि दहेज में मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वाले ताना दे रहे हैं. उसके बाद समझा-बुझाकर ससुराल वाले को मेरा बेटा आ गया. पुनः कुछ दिन बाद मोटरसाइकिल नहीं दी, तो मायके ले जाकर छोड़ देने और बाइक देने के बाद घर लाने की बात कह रहे थे. इस दौरान कई बार मारपीट गाली-गलौज और हत्या करने की धमकी दी जा रही थी. 21 नवंबर को मेरी पुत्री ने अपनी बहन विजयंती देवी के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि मेरे ससुराल वाले मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण मेरी हत्या कर मेरी लाश गायब कर देंगे.
Also Read: गोपालगंज में ठेकेदार का अपहरण कर हत्या, झाड़ियों में फेंका मिला शव, इलाके में सनसनी
वहीं 22 नवंबर को सुबह में मैं तथा सुमित्रा देवी अपनी लड़की के घर पर गये, तो पता चला कि सभी लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर दी है और शव को गायब कर दिया है. वहीं घर के सभी लोग फरार हैं. इस मामले में पति जितेंद्र राय, ससुर जययाल राय, गणेशी राय, देवर बृजेश राय आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी शव बरामद नहीं हुआ है. सभी आरोपित फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










