Bihar Election: समस्तीपुर में मोर्निंग वॉक के दौरान प्रत्याशी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Nov 2020 9:20 AM
Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का 'रण' अब खून के रंग में रंगने लगा है. गोलियों की तड़तड़ाहट ने एक दहशत कायम कर दी है. शिवहर के बाद आज समस्तीपुर में एक प्रत्याशी को मार दी गई. कल्याणपुर विधानसभा से युवा क्रांति दल के प्रत्याशी संजय दास को बुधवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी.
Bihar Election News Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का ‘रण’ अब खून के रंग में रंगने लगा है. गोलियों की तड़तड़ाहट ने एक दहशत कायम कर दी है. शिवहर के बाद आज समस्तीपुर में एक प्रत्याशी को मार दी गई. कल्याणपुर विधानसभा से युवा क्रांति दल के प्रत्याशी संजय दास को बुधवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.
घटना तब घटी जब संजय अपने घर से कुछ दूर मोर्निंग वॉक के लिए निकले थे. गोली लगने के बाद वो वहीं गिर गए. मौके पर जुटे लोगों ने जल्दी से पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गए. गोली पैर में लगी है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर की है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पड़ताल में जुट गई है.
इधर, गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बता दें कि समस्तीपुर में मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है. गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव से पहले शिवहर जिले में एक प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनपर हमला तब किया गया था जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










