Saiyaara OTT Records: सैयारा ने नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास, बनी ग्लोबली मोस्ट-वॉच्ड नॉन-इंग्लिश फिल्म
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Sep 2025 5:13 PM
सैयारा ओटीटी रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara OTT Records: अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, तो इसने इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-अंग्रेजी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया.
Saiyaara OTT Records: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई इतिहास रचे. फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. हाल ही में मूवी ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी और दुनियाभर में इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-अंग्रेजी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया. इस रोमांटिक ड्रामा ने इस दौड़ में जर्मन इरोटिक थ्रिलर “फॉल फॉर मी” और नेटफ्लिक्स की हिंदी ओरिजिनल “इंस्पेक्टर जेंडे” को पछाड़ दिया है.
नेटफ्लिक्स ने रचा इतिहास, नॉन-अंग्रेजी फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर
नेटफ्लिक्स के बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाली फिल्मों के डेटाबेस, टुडम के अनुसार, सैयारा दुनिया भर में नॉन-अंग्रेजी फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिसे 37 लाख बार देखा गया है और 93 लाख घंटे देखे गए हैं. फॉल फॉर मी 65 लाख घंटे देखे जाने के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मनोज बाजपेयी अभिनीत इंस्पेक्टर जेंडे 62 लाख घंटे देखे जाने के साथ टॉप 3 में शामिल है.
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने कही ये बात
नेटफ्लिक्स इंडिया ने बीते दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो शेयर किया. जिसमें “सैयारा को दुनिया भर का प्यार देने के लिए उन्होंने सबको धन्यवाद दिया. फिल्म रिलीज के बाद से ही नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है.
सैयारा ने कमाए इतने करोड़
सैयारा ने दुनिया भर में 577 करोड़ की कमाई की है, जो न केवल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म भी बन गई है. इसने अपने दोनों मुख्य कलाकारों को रातोंरात स्टारडम तक पहुंचा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










