ePaper

Jharkhand News : रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, पुलिस अफसरों से की लंबी पूछताछ

Updated at : 16 Sep 2021 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, पुलिस अफसरों से की लंबी पूछताछ

झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में मृतका रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. सीबीआई के पदाधिकारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, साहिबगंज न्यूज : झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई की टीम जानकारियां जुटाने में लगी हुई है. बुधवार की दोपहर को जिरवाबाड़ी ओपी के मुंशी अनिल दुबे, एसआइ सतीश कुमार, इंस्पेक्टर जीके अंशु समेत अन्य कुल तीन पुलिस पदाधिकारियों को सर्किट हाउस बुलाकर सीबीआई टीम ने घंटों पूछताछ की.

सीबीआई की टीम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहला दुर्गा मंदिर के समीप स्थित राजेंद्र शाह के मकान पर शाम को पहुंची. केस की पहली आइओ स्नेहलता सुरीन राजेंद्र साह के मकान में ही भाड़े पर सपरिवार रहती हैं. जहां पुलिस पदाधिकारी स्नेह लता से सीबीआइ टीम ने घंटों पूछताछ की. आपको बता दें कि जिरवाबाड़ी ओपी के एसआइ स्नेहलता इस मामले में सबसे पहले जांच पदाधिकारी बनायी गयी थीं. बाद में विभिन्न कारणों से मामले में एक-एक कर कई जांच पदाधिकारी बदले गये थे.

Also Read: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत का मामला पहुंचा झारखंड हाईकोर्ट, CBI जांच के लिए पिता ने की क्रिमिनल रिट दायर, PIL भी दाखिल

आपको बता दें कि झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में मृतका रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. इतना ही नहीं, अनुरंजन अशोक और तीरथ नाथ आकाश ने भी झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था. सीबीआई के पदाधिकारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं और पूछताछ कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से मिलेगी बारिश से राहत, कब से होगा मौसम साफ, आज ऐसा रहेगा मौसम

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola