योगिनी एकादशी से पहले घर में करें ये 5 वास्तु उपाय, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Updated:
विज्ञापन

योगिनी एकादशी 2026

साल 2026 में योगिनी एकादशी 10 जुलाई को मनाई जाएगी. इस अवसर पर घर में कुछ विशेष वास्तु उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कौन से हैं ये सरल उपाय.

विज्ञापन

Yogini Ekadashi 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है. वर्ष 2026 में योगिनी एकादशी 10 जुलाई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पापों का क्षय होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, योगिनी एकादशी से पहले घर में कुछ वास्तु बदलाव करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.

विज्ञापन

मुख्य द्वार की करें सफाई

मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. एकादशी से पहले इसकी अच्छी तरह सफाई करें. व्रत वाले दिन सुबह हल्दी या कुमकुम से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं. मान्यता है कि इससे घर में शुभता और समृद्धि का आगमन होता है.

ईशान कोण को रखें स्वच्छ

घर का उत्तर-पूर्व दिशा वाला भाग यानी ईशान कोण देव स्थान माना जाता है. यहां से कबाड़, टूटी-फूटी वस्तुएं और डस्टबिन हटा दें. एकादशी से पहले गंगाजल का छिड़काव करें. यदि संभव हो, तो इसी स्थान पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा करें..

सेंधा नमक के पानी से करें पोंछा

एकादशी से एक दिन पहले पूरे घर में सेंधा नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं. इसके बाद भीमसेनी कपूर और लौंग का धुआं पूरे घर में करें. मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और वातावरण शुद्ध रहता है.

 तिजोरी को रखें व्यवस्थित

एकादशी से पहले तिजोरी या धन रखने के स्थान की साफ-सफाई करें और अनावश्यक कागजात हटा दें. व्रत वाले दिन लाल या पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और गोमती चक्र रखकर तिजोरी में स्थापित करें. इसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं.

यह भी पढ़ें: चातुर्मास 2026: 25 जुलाई से 4 महीने बंद रहेंगे विवाह और शुभ कार्य


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola