योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

भगवान विष्णु
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी 10 जुलाई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. आइए जानते हैं कि भगवान नारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन पूजा कैसे करें.
Yogini Ekadashi 2026: हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है तथा उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है.

योगिनी एकादशी 2026 की तारीख और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ और समापन इस प्रकार होगा:
- व्रत की तिथि: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 10 जुलाई 2026, सुबह 08:10 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त: 11 जुलाई 2026, सुबह 05:22 बजे
व्रत पारण का समय
- व्रत पारण की तिथि: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
- पारण का शुभ समय: सुबह 07:03 बजे से सुबह 09:10 बजे तक
11 जुलाई को सुबह 07:02 बजे तक हरिवासर रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, हरिवासर के दौरान व्रत का पारण नहीं करना चाहिए. इसलिए हरिवासर समाप्त होने के बाद ही व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है.
पूजा की विधि

योगिनी एकादशी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. अब पूजा स्थल पर बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
उनके समक्ष दीपक जलाएं और चंदन का तिलक लगाएं. फिर भगवान विष्णु को अक्षत, पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें. इसके बाद फल एवं मिठाइयों का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इसके पश्चात योगिनी एकादशी व्रत कथा और विष्णु चालीसा का पाठ करें. अंत में भगवान विष्णु की आरती कर श्रद्धापूर्वक पूजा का समापन करें.
यह भी पढ़ें: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास? यहां जानें तिथि, धार्मिक महत्व और नियम – Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










