Watch Video: बंगाल के इस पर्व में आदमी पहनते हैं साड़ी , श्रद्धा और परंपरा का यह अनोखा मेल कर देगा आपको हैरान

साड़ी पहनकर पूजा करते हुए पुरुष
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुरुष साड़ी पहनकर माता जगधात्रीकी पूजा कर रहे हैं. आप भी यह वीडियो देख सकते हैं.
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बहुत सारे पुरुष साड़ी पहनकर माता दुर्गा के स्वरूप माता जगधात्री की पूजा कर रहे हैं. बत���या जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी पुरुष रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर हाथों में पूजा की थाली लेकर माता दुर्गा के सामने खड़े हैं. कोई माता की चुनरी ठीक कर रहा है, तो कई माता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं. यह पहली बार है जब किसी ने भक्ति और परंपरा का इतना अनोखा नजारा देखा होगा.
बंगाल में जगधात्री पूजा की अनोखी परंपरा
पश्चिम बंगाल में जगधात्री पूजा मनाई जाती है. इस दिन माता जगद्धात्री, जो कि माता दुर्गा का ही एक स्वरूप हैं, उनकी आराधना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता ने इस पूरे जगत यानी ब्रह्मांड का निर्माण किया है, इसलिए उन्हें जगधात्री कहा जाता है. इस पर्व के दौरान बंगाल के कुछ हिस्सों, जैसे चंद्रनगर और हुगली, में पुरुष महिलाओं की तरह सज-संवरकर साड़ी धारण करते हैं और माता की पूजा करते हैं.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Remedies: दिवाली के दिन करें ये 6 चमत्कारी उपाय, जीवन में हो सकती है धन की बरसात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










