ePaper

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025 के दिन गणपति की कृपा से दूर होंगे सारे संकट, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Updated at : 30 Apr 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025: पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्री गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है. माताएं इस व्रत को संतान की प्राप्ति और उनकी लंबी उम्र के लिए करती हैं. आइए हम विनायक चतुर्थी पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत पारण की सही विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता यानी बाधाओं को दूर करने वाले देवता माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनसे ही होती है. ऐसी मान्यता है कि यदि सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा की जाए, तो जीवन में आ रही परेशानियां, रुकावटें और संकट खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं. वैशाख महीने में आने वाली विनायक चतुर्थी का खास महत्व होता है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति से गणेशजी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है.

विनायक चतुर्थी 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त

तिथि प्रारंभ: 30 अप्रैल 2025, दोपहर 2:12 बजे
तिथि समाप्त: 1 मई 2025, सुबह 11:23 बजे
उदयातिथि अनुसार पर्व मनाया जाएगा: 1 मई 2025, गुरुवार

आज अक्षय तृतीया 2025 के दिन ये चीजें खरीदना माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें क्या है खास

कैसे करें विनायक चतुर्थी की पूजा? (पूजा विधि)

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • व्रत का संकल्प लें और घर के मंदिर या स्वच्छ स्थान पर एक लकड़ी की चौकी पर हरे रंग का कपड़ा बिछाएं.
  • उस पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.
  • फिर दीप जलाएं और गंगाजल से गणेशजी का अभिषेक करें.
  • उन्हें दूर्वा घास, लाल फूल, सिंदूर, धूप अर्पित करें.
  • “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें.

व्रत के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • दिनभर सात्विकता बनाए रखें – विचार, वाणी और आचरण में पवित्रता हो.
  • नकारात्मक सोच से दूर रहें.
  • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य जरूरी सामान का दान करें.

क्या होता है इस दिन पूजा का फल?

इस दिन विधिवत पूजा और व्रत करने से भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न होते हैं. उनके आशीर्वाद से जीवन की सभी बाधाएं समाप्त होती हैं, धन-धान्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola