आज अक्षय तृतीया 2025 के दिन ये चीजें खरीदना माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें क्या है खास

Updated:
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 shopping

Akshaya Tritiya 2025 shopping

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार का संयोग रहेगा. इस योग में खरीदारी का विशेष महत्व है, लेकिन इस दिन कुछ वस्तुओं को घर लाने से बचना चाहिए, अन्यथा नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन हमें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का दिन हर साल कुछ खास लेकर आता है. हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन जो भी काम शुरू किया जाता है या जो भी चीज खरीदी जाती है, उसमें कभी कमी नहीं आती यानी उसका ‘अक्षय फल’ मिलता है. यही वजह है कि लोग इस दिन खासतौर पर सोना खरीदते हैं, नए काम की शुरुआत करते हैं या फिर दान-पुण्य करते हैं.

अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को 2025 में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को मनाई जाएगी. खास बात ये है कि इस बार ये दिन रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के संयोग के साथ आ रहा है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप इस दिन सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और वो चीजें जिन्हें इस दिन खरीदना सौभाग्य लाता है.

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025 के दिन गणपति की कृपा से दूर होंगे सारे संकट, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व 

अक्षय तृतीया 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया तिथि शुरू: 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे
तिथि समाप्त: 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे
पूजा मुहूर्त: सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक (30 अप्रैल)

अक्षय तृतीया 2025 पर सोना खरीदने का सबसे शुभ समय

30 अप्रैल, बुधवार को (मुख्य अक्षय तृतीया का दिन)
गोल्ड खरीदने का टाइम: सुबह 5:40 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक
सुबह का विशेष मुहूर्त: 10:38 AM से 12:18 PM

अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीदें

सोना या चांदी

इस दिन सोने की खरीद को बहुत ही शुभ माना जाता है. आप चाहे तो सोने का सिक्का, गहना या कोई छोटा सा ज़ेवर भी खरीद सकते हैं.

मिट्टी का घड़ा (Earthen Pot)

अगर आप सोना नहीं खरीद सकते, तो एक अच्छा सा मिट्टी का घड़ा लाना भी शुभ माना जाता है. यह घर में ठंडक लाने के साथ-साथ समृद्धि भी बढ़ाता है.

तुलसी का पौधा

तुलसी को लक्ष्मी माता का रूप माना गया है. इस दिन नया तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहता है.

अक्षय तृतीया पर की गई छोटी-छोटी चीजों की खरीद भी बड़े फलों की तरह फलदायक होती है. आप जो भी खरीदें, उसमें सच्ची श्रद्धा और अच्छा उद्देश्य होना जरूरी है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola