Surya Grahan September 2025 Live Streaming: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण ऐसे देख सकेंगे लाइव

Published by :Shaurya Punj
Published at :19 Sep 2025 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan September 2025 Live Streaming

सूर्य ग्रहण 2025 लाइव

Surya Grahan September 2025 Live Streaming: साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत से नजर नहीं आएगा. हालांकि, स्काईवॉचर्स इसे लाइव ऑनलाइन देख सकते हैं. कई अंतरिक्ष एजेंसियां और वेबसाइट्स इस खगोलीय घटना का सीधा प्रसारण करेंगी.

विज्ञापन

Surya Grahan September 2025 Live Streaming: आने वाले रविवार, 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसी दिन पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या पड़ रही है. यह ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि, कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा.

सूर्य ग्रहण क्यों होता है?

खगोलविदों के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इस दौरान सूर्य की रोशनी आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाती है और उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है. यही कारण है कि हमें ग्रहण कभी पूर्ण, कभी आंशिक और कभी वलयाकार रूप में दिखाई देता है.

भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता

भारत से यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. लेकिन विश्व के कुछ हिस्सों—खासकर न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के क्षेत्रों—में लोग इसे साफ देख पाएंगे. समय अंतर के कारण वहां ग्रहण सोमवार, 22 सितंबर की शुरुआती घंटों तक जारी रह सकता है.

मोबाइल और टैबलेट पर LIVE देखें सूर्य ग्रहण

हालांकि भारत में यह दृश्य प्रत्यक्ष रूप से नजर नहीं आएगा, लेकिन इच्छुक लोग इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. कई स्पेस एजेंसियां और ऑब्ज़र्वेटरी इस घटना का सीधा प्रसारण करेंगी. लोकप्रिय वेबसाइट Time and Date अपने YouTube चैनल पर इस आंशिक सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीम उपलब्ध कराएगी, जिसे मोबाइल या टैबलेट पर आसानी से देखा जा सकेगा.

रविवार को लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें क्या भारत में दिखेगा

सूर्य ग्रहण से जुड़ी मुख्य बातें

  • तारीख: रविवार, 21 सितंबर 2025
  • प्रकार: आंशिक सूर्य ग्रहण
  • भारत में दृश्यता: नहीं
  • मुख्य दृश्यता क्षेत्र: दक्षिणी गोलार्ध, खासकर ओशिनिया और अंटार्कटिका
  • खगोलीय संयोग: सर्वपितृ अमावस्या और ग्रहण का एक साथ पड़ना
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola